पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 20 पुलिसकर्मियों का अपहरण….
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने एक पुलिस अकादमी के 20 प्रशिक्षु अधिकारियों का अपहरण कर लिया। घटना शनिवार को घटी। पुलिस के मुताबिक, सभी प्रशिक्षु कलात जिले के एक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रहे थे। वे सप्ताहांत की छुट्टी में घर जा रहे थे। तभी मस्तुंग के पास क्वेटा-कराची हाईवे पर हथियारबंद लोगों ने उनकी बस रोक ली।पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना क्वेटा-कराची हाइवे पर मस्तुंग के पास हुई। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के 20 प्रशिक्षु अधिकारी एक बस में सवार होकर वीकेंड की छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार हथियारबंद हमलावरों ने बस को जबरन रोक लिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिलों पर आए थे। उन्होंने बस के चालक को वाहन अपने साथ ले जाने के लिए मजबूर किया। बाद में चालक और बस में सवार तीन अन्य नागरिकों को छोड़ दिया गया। लेकिन 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को हमलावर अपने साथ ले गए। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने उनकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है। अब तक किसी संगठन या व्यक्ति ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।हालांकि यह घटना ऐसे समय में हुई जब पाकिस्तानी सुरक्षा बल बलूचिस्तान में प्रतिबंधित अलगाववादी समूहों और ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ (TTP) के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं।
बलूचिस्तान में इससे पहले भी बड़े हमले हो चुके हैं। जुलाई में आतंकियों ने प्रांत में कम से कम तीन जगहों पर हमले किए थे। इनमें जियारत के मांगी बांध स्थित पुलिस चौकी पर हुआ हमला भी शामिल था। आतंकियों ने पहले नौ पुलिसकर्मियों की हत्या की। इसके बाद 18 अन्य पुलिसकर्मियों को अगवा कर लिया। इस हमले में कुल 27 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। बाद में सभी 18 अगवा पुलिसकर्मियों के शव जियारत के पास जरघून के पहाड़ी इलाके में मिले थे।पिछले महीने कलात में एक हाईवे चेकपॉइंट से 23 लोगों का अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए 5 आतंकवादियों को मार गिराया और बंधकों को सुरक्षित छुड़ाया था।
