विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- पाकिस्तान ने भारत के 5 विकेट लिए,स्मृति मंधाना 68 रन बनाकर आउट…
विमंस टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम आज से अपने अभियान की शुरुआत कर चुकी है। टूर्नामेंट के छठे मैच में भारतीय महिला टीम की टक्कर पाकिस्तान महिला टीम से हो रहा है।यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस विश्व कप में दोनों ही टीमों का यह पहला मैच है। ऐसे में हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। 2 विकेट जल्दी गिरने के बाद स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर के साथ भारतीय पारी का संभाला। उन्होंने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। टी20 विश्व कप में यह उनका 5वां अर्धशतक है।पावरप्ले दोनों ही टीमों के नाम रहा। भारतीय टीम ने जहां 38 रन बनाए तो वहीं पाकिस्तान ने 2 विकेट चटकाए। शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स पवेलियन लौट चुकी हैं।
भारत को पहला झटका सादिया इकबाल ने दिया। उन्होंने विकेटकीपर मुनीबा अली के हाथों शेफाली वर्मा को कैच कराया। वह पांच गेंदों में छह रन बना सकीं।भारत को चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा। जेमिमा रोड्रिग्स एक रन बना पवेलियन लौटीं। वह तस्मिया रूबाब का शिकार बनीं।स्मृति मंधाना की तूफानी पारी का अंत हो गया है। फिफ्टी लगाने के बाद और भी खतरनाक हो चुकी मंधाना बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुईं। रमीन शमीम की गेंद पर फातिमा सना ने उनका कैच लपका। मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।स्मृति मंधाना के बाद भारती फुलमाली1रन बना पवेलियन लौटीं।भारत का पांचवां विकेट गिरा, फातिमा ने किया हरमनप्रीत को आउट; ऋचा-दीप्ति क्रीज पर मौजूद।भारत का स्कोर170/6है।
