वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत,32 भारतीय सवार थे,PM मोदी ने जताया दुख…
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को बोट पलट गई। बोट पर कुल 4 क्रू मेंबर्स समेत 36 लोग सवार थे।स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है। वियतनामी समाचार पोर्टल VN एक्सप्रेस इंटरनेशनल के अनुसार, यह स्पीडबोट 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के 4 सदस्यों को लेकर हॉन मे रुत से अन थोई बंदरगाह जा रही थी, तभी हॉन मे रुत नगोई से करीब 400 मीटर दूर यह पलट गई, जिससे नाव पर सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए। इनमें से 32 भारतीय थे। 2 महिलाएं समेत 15 भारतीयों की मौत हो गई। ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पर्यटक थे।21 लोगों को बचा लिया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की वजह समुद्र की ऊंची लहरें हो सकती हैं।जो वीडियो सामने आए, उनमें लहरें उठती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए थे। नाव जब पलटी तो टूरिस्ट नाव के नीचे फंस गए।
इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है-
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘वियतनाम के फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों के साथ हुए नाव हादसे की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के जल्दी ठीक होने की मेरी प्रार्थना है। हमारी एंबेसी और कॉन्सुलेट हर मुमकिन मदद कर रही है। हमारे अधिकारी भी वियतनामी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।’
