सलमान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ी , पिता को देखने अस्पताल पहुंचे सलमान खान…
हिंदी सिनेमा के वेटरन फिल्म राइटर सलीम खान को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सुपरस्टार सलमान खान के पिता की हालत अचानक से खराब हो गई है और जिसके चलते सलीम को मुंबई के प्राइवेट हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट करवाया गया है।
सलीम खान की उम्र 90 साल है। मंगलवार सुबह सलीम साहब की तबीयत बिगड़ी और इस कारण उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत को मद्देनजर रखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
