स्वतंत्रता दिवस पर टीम इंडिया का देश को तोहफा,हॉकी वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज…
भारतीय हॉकी टीम ने स्वतंत्रता दिवस पर फैंस को शानदार तोहफा दिया। आजादी के दिन यानी 15 अगस्त 2026 को भारत की हॉकी टीम ने 2026 एफआईएच वर्ल्ड कप में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। नीदरलैंड्स के आम्सटलवेन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने वेल्स को 3-1 से शिकस्त दी। टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और संजय ने गोल दागे। वेल्स की तरफ से सिर्फ एक ही गोल देखने को मिला।भारत की इस जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई और दो गोल दागे।
भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में ही दबदबा बनाया और 2 गोल किए। यह दोनों ही गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए।7वें मिनट में संजय ने पेनल्टी पर गाेल करके टूर्नामेंट में भारत के गोल का खाता खोला। फिर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें और 43वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागे। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत ने वेल्स पर मजबूत पकड़ बना ली थी।दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त को कायम रखा। भारत ने आक्रामक खेल जारी रखते हुए एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन उसे गोल में नहीं बदला जा सका। वेल्स ने वापसी की कोशिश की, मगर भारतीय डिफेंस ने उसके हमलों को नाकाम करते हुए गोल का कोई मौका नहीं दिया।दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। मौके तो बने पर दोनों टीम गोल दागने में नाकाम रहीं। हाफ टाइम तक भारत के पास 2-0 की बढ़त थी।
फिर आया तीसरा क्वार्टर, जिसमें एक बार फिर कप्तान हरमनप्रीत का जादू देखने को मिला। कप्तान ने 43वें मिनट पर अपना दूसरा और टीम के लिए तीसरा गोल किया। तीन क्वार्टर खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।अब मुकाबला पूरी तरह से भारत के हाथ में आ चुका था।वेल्स को बचे हुए आखिरी क्वार्टर यानी 15 मिनट में जीत के लिए 4 गोल दागने थे, जो असंभव सा दिख रहा था।मैच खत्म होने तक यह वेल्स के लिए असंभव ही रहा। वेल्स की तरफ से चौथे क्वार्टर में इकलौता गोल सैम वेल्श ने 56वें मिनट पर किया।अंपायर ने वीडियो चेक करने के बाद यह गोल दिया। इस तरह भारत ने फुल टाइम में 3-1 का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और सुमित के एक गोल की बदौलत भारत ने विश्व कप में विजयी शुरुआत की। अब भारतीय टीम की नजरें इस लय को बरकरार रखते हुए 51 साल से चले आ रहे विश्व कप पदक के सूखे को खत्म करने पर होंगी।टीम का अगला मैच 17 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ होगा।
