हॉकी वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया,टीम टॉप-8 में पहुंची…
पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इसी के साथ टीम टूर्नामेंट के टॉप-8 में पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान बाहर हो गया है।नीदरलैंड के वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल किए। हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहीद ने 2 और सुफियान खान एक गोल किया।भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ग्रुप-D में दूसरे नंबर पर है। टीम 3 मैचों में 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमों के बीच 16 साल के लंबे इंतजार के बाद विश्व कप का मैच खेला गया।वर्ल्ड कप में दोनों के बीच पिछला मुकाबला 2010 में दिल्ली की सरजमीं पर खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया ने 4-1 से बाजी मारी थी। अब विश्व कप में एक बार फिर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंद दिया।
मैच में शुरुआत से ही भारत का दबदबा देखने को मिला।पहले क्वार्टर में टीम इंडिया ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह (5वें मिनट पर) और अभिषेक (11वें मिनट पर) के गोल की बदौलत 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दूसरा क्वार्टर दिलचस्प रहा, जहां दोनों टीम की तरफ से 2-2 गोल देखने को मिले। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत (21वें मिनट पर) और अभिषेक (24वें मिनट पर) ने गोल दोहराए। दूसरी तरफ, पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद (22वें मिनट पर) और सूफियान खान (25वें मिनट पर) ने गोल किए।मैच में कुल 4 ग्रीन कार्ड दिए गए।इसमें 2 ग्रीन कार्ड भारतीय खिलाड़ियों को और बाकी 2 पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिले।बाकी एक यलो कार्ड भारत के आदित्य अर्जुन को मिला। दो क्वार्टर पूरे होने के बाद टीम इंडिया के पास 4-2 की बढ़त मौजूद थी। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान की तरफ से तो कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन भारत ने जरूर एक गोल दाग दिया।यह गोल हार्दिक सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर 35वें मिनट पर किया। तीन क्वार्टर के बाद टीम इंडिया के पास 5-2 की बढ़त हो गई थी।आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान की तरफ से तीसरा गोल देखने को मिला, जो शाहिद हन्नान ने 46वें मिनट पर दागा।लेकिन टीम के लिए मैच हाथ से निकल चुका था।
टीम ग्रुप-D में दूसरे नंबर पर है। टीम 3 मैचों में 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान को एक भी जीत नसीब नहीं हुई। टीम ने 3 में से 2 मैचों में हार का सामना किया और बाकी 1 ड्रॉ पर समाप्त हुआ।पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
