बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथग्रहण में ” ओम बिरला ” होंगे शामिल …
12 फरवरी 2026 को हुए आम चुनावों में BNP ने कुल 300 में से 212 सीटें जीत लीं. जीत के साथ ही तारिक रहमान नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, जिनका क्षेत्र में राजनीतिक और कूटनीतिक बदलावों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा. भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि भारत की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं करेंगे. भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी 2026 को ढाका में आयोजित बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे.
BNP के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार के औपचारिक कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा है इस हाई-लेवल प्रतिनिधित्व को दोनों देशों के बीच गहरे और स्थायी संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है. भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक जुड़ाव लंबे समय से रहा है, और दोनों देशों के संबंध अलग-अलग क्षेत्रों में मजबूत होते रहे हैं.
तारिक रहमान के नेतृत्व को वहां की जनता से साफ़ जनादेश प्राप्त हुआ है, जिसे भारत ने सकारात्मक रूप में स्वीकार किया है. यह नई सरकार क्षेत्रीय स्थिरता और विकास में अहम भूमिका निभा सकती है.
