बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड,पहले फेज में 91% मतदान, तमिलनाडु के इतिहास में सबसे ज्यादा 84% वोट पड़े…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 ने एक बार फिर देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहां दिनभर हिंसा, बमबाजी और झड़पों की खबरें सुर्खियों में रहीं, वहीं दूसरी तरफ मतदाताओं की बढ़चढ़ की भागीदारी ने एक अलग ही कहानी लिख दी।बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेज में 91.35% मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पररिकॉर्ड 84.29% वोटिंग हुई।शाम 5 बजे तक राज्य में करीब 90 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो अपने आप में रिकॉर्ड के करीब पहुंचता आंकड़ा है।
शुरुआती रुझानों के मुताबिक, आखिरी एक घंटे में आमतौर पर 2 से 3 फीसदी तक मतदान और बढ़ता है। ऐसे में सवाल सीधा है कि क्या पश्चिम बंगाल इस बार 95 फीसदी मतदान का ऐतिहासिक आंकड़ा छू पाएगा?ममता ने वोटिंग के बाद कहा- बंगाल की जनता ने SIR के खिलाफ बंपर वोटिंग की है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि TMC का सूरज ढल चुका है।दिन की शुरुआत से ही कई इलाकों में लंबी कतारें देखी गईं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी बूथों तक, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
हालांकि, यह चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण नहीं रहा. मुर्शिदाबाद, नवदा और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में बम हमले, पत्थरबाजी और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों की खबरें लगातार आती रहीं।कई जगहों पर केंद्रीय बलों और पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। इन घटनाओं ने चुनाव की निष्पक्षता और सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े किए।
बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ था। इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया।श्चिम बर्धमान जिले के बर्नपुर में आसनसोल साउथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला हुआ। इससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। अग्निमित्रा ने बताया कि उनकी कार पर पत्थर फेंके गए।बीरभूम के बोधपुर गांव में EVM खराब होने के बाद लोगों ने पुलिस और सेंट्रल फोर्स पर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। घटना में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
