दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या, चार्जर के तार से घोंटा गला,नौकर पर है शक,आरोपी राहुल को पुलिस ने पकड़ा….
राजधानी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में कत्ल की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अमर कॉलोनी थाने के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके के कैलाश हिल्स में 1997 बैच एक आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या कर दी गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक युवती का शव घर के अंदर मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ यौन उत्पीड़न भी किया गया, पुलिस के अनुसार युवती की हत्या मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर की गई है।मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। फिलहाल, वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक आईआरएस अधिकारी बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे अपनी पत्नी के साथ वॉक पर निकले थे। जब वो घर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि उनकी 22 साल की बेटी घर के अंदर अचेत अवस्था में पड़ी है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस तुरंत मौका ए वारदात पर पहुंची और लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दरअसल पुलिस ने बताया कि राहुल करीब 8 महीने पहले इस घर में काम कर रहा था, लेकिन उसके गलत बिहेवियर के चलते उसको करीब डेढ़ महीने पहले निकाल दिया गया था। उस पर पैसों की हेराफेरी के भी आरोप थे। पुलिस को शक है कि हत्या बदला लेने की नीयत से की गई है। नौकर राहुल ने मोबाइल की केबल से गला दबा कर हत्या की। इतना ही नहीं शुरुआती जांच में पुलिस को सेक्सुअल असाल्ट का भी शक है। पुलिस का कहना है कि ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो पायेगा..नौकर राहुल को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई है।
दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोप है कि राहुल ने 21 साल की लड़की की मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को द्वारका के एक होटल से हिरासत में लिया है। वो होटल में छुपा हुआ था। एक सीसीटीवी फुजेट में आरोपी फोन पर किसी से बात करता हुआ दिखा।
बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल के खिलाफ राजगढ़ थाने में भी यौन उत्पीड़न का मामला भी दर्ज हुआ है। आरोपी राहुल राजगढ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने के बाद दिल्ली निकल गया था। अलवर के राजगढ थाने में दर्ज एफआईआर पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है और मामले की जांच डीएसपी मनीषा को सौंपी गई है।
