बंगाल में भाजपा 198 सीट पर आगे, 4 जीती:भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचे ममता और सुवेंदु,ममता बनर्जी ने कहा- लूट मचा रही बीजेपी…
बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला है।
भाजपा 194 और टीएमसी 88 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 4 सीट जीत गई है, एक सीट टीएमसी के खाते में आई है।भवानीपुर में ममता बनर्जी भाजपा कैंडीडेट सुवेंदु अधिकारी से करीब 7 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दोनों काउंटिंग सेंटर पहुंचे हैं, बाहर भारी फोर्स तैनात है।
जैसे ही शुरुआती रुझानों में 294 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार किया मुख्यमंत्री ने एक खुद बनाए वीडियो में अपनी पार्टी के काउंटिंग एजेंटों से अपील की कि वे मतगणना केंद्रों को छोड़कर न जाएं। उन्होंने कहा, “हिम्मत मत हारो, सूरज डूबने के बाद हमारी जीत होगी।”ममता बनर्जी ने आरोप लगाया, “हम 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट नहीं की जा रही है। सब कुछ गलत रिपोर्ट किया जा रहा है। चुनाव आयोग पूरी तरह से अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है और केंद्रीय बल भी उनके साथ हैं। पुलिस भी केंद्रीय बलों के साथ मिलकर काम कर रही है।”
ममता बनर्जी शेखावट मेमोरिलय काउंटिंग सेंटर पहुंची हैं। यहां शुभेंदु अधिकारी पहले से मौजूद हैं।ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी हमारे काउंटिंग सेंटर की लूट कर रही है।
