तमिलनाडु में थलापति के TVK की महा’विजय’, CM स्टालिन चुनाव हारे,फैंस के भरोसे स्टार से CM की कुर्सी तक पहुंचे….
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था। राज्य में इस बार रिकॉर्ड 85.1% मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सत्तारुढ़ पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) गठबंधन और एडप्पादी के. पलानीस्वामी की ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम AIADMK के अलावा फिल्म अभिनेता विजय भी चर्चा में बने हुए हैं।
तमिलनाडु की राजनीति में पिछले 49 वर्षों से केवल दो ही द्रविड़ पार्टियों, द्रमुक और अन्नाद्रमुक का दबदबा रहा है। राज्य की सत्ता हमेशा इन्हीं दोनों खेमों के बीच घूमती रही है, लेकिन अब अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने इस दशकों पुराने एकाधिकार को सीधी और कड़ी चुनौती दी है। विजय की रैलियों में जो भीड़ दिखाई दे रही थी। वो वोट में परिवर्तित होती दिखी। 49 साल की मजबूत द्रविड़ सत्ता के सामने विजय एक बड़े तूफान की तरह खड़े हो गए हैं।
तमिलनाडु में पहली बार चुनाव में उतरी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन किया है। शुरुआती रुझानों में टीवीके बहुमत के करीब पहुंचती हुई दिखाई दे रही है।तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी 110 सीटों पर आगे चल रही है। इस मौके पर उनके घर में जश्न का माहौल है। उनके परिवार के सभी लोग एक साथ हैं और विजय की कामयाबी पर जश्न मना रहे हैं।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं।
