‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं, हम हारे नहीं हराया गया है’,बंगाल रिजल्ट के बाद अड़ीं ममता बनर्जी…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह CM पद से इस्तीफा नहीं देंगी। ममता ने कहा- मैं हारी नहीं हूं। इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। मैं राजभवन नहीं जाऊंगी।सीएम ममता ने कहा कि हमारी 100 सीटें लूट ली गईं, 90 लाख वोट काट दिए गए। पीएम मोदी और अमित शाह ने मिलकर हमें हराया है। चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया है।मुख्यमंत्री ने सीधा वार करते हुए कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच यह मैच फिक्सिंग थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर साजिश रचकर 90 लाख नाम वोटर लिस्ट से काटे गए और कोर्ट जाने के बाद केवल 32 लाख ही वापस जुड़े।
ममता ने कहा- हमें हराने की कोशिश की गई है। भाजपा चुनाव आयोग के जरिए हमें ऑफिशियली हरा सकती है, लेकिन नैतिक रूप से हमने ही चुनाव जीता है। ममता ने कहा- यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच साठगांठ का रिजल्ट है।पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आ चुके हैं। बंगाल में भाजपा ने पहली बार 294 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने वाली है। TMC सिर्फ 80 सीटें जीत सकी। 15 साल बाद ममता के हाथ सत्ता चली गई है।
