वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर,तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है।भारतीय टीम इंग्लैंड में 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है। आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वहीं तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी 16 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।टी20 सीरीजी की शुरुआत 1 जुलाई से होगी।पहला टी20 1 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट, 4 जुलाई को दूसरा टी20 मैनचेस्टर, 7 जुलाई को तीसरा टी20 ट्रेंट ब्रिज, 9 जुलाई को चौथा टी20 ब्रिस्टल और पांचवां टी20 11 जुलाई को साउथैम्पटन में खेला जाएगा।
वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 15 साल, 71 दिन के वैभव को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ-साथ सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए चुना गया है। एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले टी-20 फॉर्मेट में ही होते हैं।श्रेयस अय्यर टी-20 फॉर्मेट में भारत के नए कप्तान बनाए गए हैं। वर्ल्ड कप जीतने वाले सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन ली गई है। उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया है। तिलक वर्मा टी-20 टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं।
टीम में पहली बार सिलेक्शन होने के दिन सबसे कम उम्र के मामले में वैभव ने शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले शेफाली पुरुष और महिला क्रिकेट मिलाकर भारतीय टीम के लिए चुनी जाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी थीं। शेफाली जब पहली बार चुनी गई थीं, तब वह 15 साल, 220 दिन की थीं। वहीं, पुरुष क्रिकेटर्स में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे।अगर वैभव को खेलने का मौका मिलता है तो वह शेफाली और सचिन तेंदुलकर का भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था।शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेल लिया था। वैभव अभी 15 साल के ही हैं। हालांकि टीम में आने के साथ ही वैभव ने सचिन का एक रिकॉर्ड तो तोड़ दिया है। वह सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी:जर्सी की निया चार्लोट ग्रेग सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2019 में 11 साल, 40 दिन की उम्र में पहला टी-20 इंटरनेशनल खेला था। उनेक नाम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। पुरुषों में रोमानिया के मारियन गेरासिम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले पुरुष क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2020 में 14 साल और 16 दिन की उम्र में पहला टी-20 इंटरनेशनल खेला था।
