लंबे समय तक पीएम का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी के नाम ,नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा ,मोदी बोले- “निर्वाचित PM का सबसे लंबा कार्यकाल मेरा सौभाग्य”…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के इतिहास में लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 10 जून को बतौर केंद्र सरकार प्रमुख पीएम मोदी 12 साल पूरे कर रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी को देश समेत तमाम दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 4399 दिनों तक चुने हुए सरकार के मुखिया रहने वाले भारत के पहले नेता बन गए। इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ।बैठक के दौरान एक बहुत ही अनौपचारिक और दोस्ताना पल उस समय देखने को मिला जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपने साथी नेताओं के साथ पश्चिम बंगाल की मशहूर झालमुड़ी का आनंद लिया। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसी। वहीं, पीएम मोदी ने खुद अपने हाथों से सहयोगियों को झालमुड़ी बांटी। पीएम मोदी ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी साझा किया।
NDA की यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर हुई, जिसमें NDA-शासित सभी 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की और इसमें राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ गंठबंधन के प्रमुख नेता भी मौजूद थे।इस बैठक के साथ ही पीएम मोदी ने लगातार कार्यकाल में भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
इस मौके पर पीएम मोदी को देश समेत तमाम दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने दो पन्नों का लेटर पीएम मोदी के नाम लिखा है।उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के लगातार कार्यकाल में भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने के खास मौके पर पीएम मोदी को दोस्त, भाई और मार्गदर्शक बताया है। तोबगे ने पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत के लोगों की तरफ से मोदी पर बार-बार जताए भरोसे को दिखाती है।भारत की लोकतांत्रिक ताकत को उजागर करती है।तोबगे ने कहा कि वह मोदी को एक बड़े भाई के तौर पर देखते हैं। जो सफलता और चुनौतियों, दोनों समय में मार्गदर्शन, समर्थन, समझदारी और हौसला देते हैंय वह सार्वजनिक जीवन के अहम पलों में आगे बढ़ने में मदद के लिए मोदी की सलाह और पक्के समर्थन को श्रेय देते हैं।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को बधाई, वो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए पीएम बन गए हैं। इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने एक्स पर लिखा कि मैं अपने बड़े भाई और प्रिय मित्र माननीय नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। उन्होंने भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने और लगातार तीन बार लोकतांत्रिक जनादेश के साथ दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के साथ देश का नेतृत्व करने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र का निरंतर विश्वास जीता है। उनके शासनकाल में लाखों लोग गरीबी से बाहर निकले हैं, बड़े पैमाने पर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर लागू किया गया है और अभूतपूर्व इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हुआ है, जिससे तेजी से आर्थिक प्रगति हुई है।मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, जो मेरे और मंगोलिया के लोगों के प्रिय मित्र हैं, हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने और आधुनिक भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति बनने पर कृपया मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना करता हूं। भारत के मित्रवत लोगों की निरंतर समृद्धि और भलाई के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
इसके अलावा श्रीलंका की राष्ट्रपति अनुरा कुमार डिसनायके,मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम,नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबु,मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइजूं ,केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो, साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने भी पीएम मोदी को बधाई दी।
