कोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली,147 लोग विमान पर थे सवार,यात्री और चालक दल सुरक्षित…
भारतीय विमानन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आंधी-तूफान के चलते कोलकाता हवाई अड्डे पर खड़े एक इंडिगो विमान पर बिजली गिर गई। घटना तब हुई जब इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 (VT-IPW) एयरोब्रिज 56L पर खड़ी थी। एयरपोर्ट ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर (AOCC) ने पहले ही मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था, क्योंकि इलाके में आंधी-तूफान और भारी बारिश हो रही थी।फ्लाइट में सवार 147 पैसेंजर्स को दूसरी उड़ान से भेजा गया। हादसे में दो ग्राउंड स्टाफ को हल्की चोटें आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं।
इंडिगो के अनुसार, बिजली गिरने से रनवे पर काम करने वाले दो कर्मचारी को मामूली चोटे आई हैं उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।शुक्रवार सुबह से ही कोलकाता और उसके आस-पास के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया है और ट्रैफिक की समस्या आ रही है।बंगाल के कोलकाता, सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। दार्जिलिंग में बालासन नदी उफान पर आ गई। इससे नदी पर ह्यूम पाइप से बना पुल टूट कर बह गया। वहीं मुंबई और आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई।वहीं, उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश से महानदी के पास लैंडस्लाइड के कारण नेशनल हाईवे और सिलीगुड़ी-कुर्सियांग रोड बंद हो गए।
