परिमल नाथवानी ने जीता झारखंड राज्यसभा का चुनाव,कांग्रेस को लगा झटका…
झारखंड से राज्यसभा (Jharkhand Rajya Sabha Election 20266) की सीटों का रिजल्ट आ गया है। इस चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इंडिया गठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बैजनाथ राम को और कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी भी चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड में दो सीटों के लिए हो रहा राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवाणी को 28 और बैजनाथ राम को 31 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के प्रणव झा को 19 वोट मिले। भाजपा के दो और झामुमो गठबंधन का एक वोट रद कर दिया गया। चुनाव में सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शत-प्रतिशत (100%) मतदान सुनिश्चित किया है।राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह परिणाम कांग्रेस और महागठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
चुनाव परिणाम के दौरान तीन वोटों के अमान्य होने की चर्चा भी तेज रही। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि तीन वोटों की स्थिति स्पष्ट नहीं थी और उन्हें पहले होल्ड पर रखा गया था। बाद में इन वोटों को अमान्य घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई।बता दें 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए 1 सदस्य को 28 मतों की जरूरत थी. एनडीए के पास 24 मत थे। हालांकि नाथवानी की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि कम से 4 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। विधानसभा में जेएमएम के 34, कांग्रेस के 16, राजद के 4, सीपीआईएमएल के 2, बीजेपी के 21, एजेएसयू 1 विधायक है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी को कुल 28 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को केवल 20 वोट मिले। निशिकांत दुबे ने इसे महागठबंधन की बड़ी राजनीतिक हार बताते हुए कहा कि चुनाव परिणाम ने विपक्ष की एकजुटता के दावों की पोल खोल दी है।
वहीं सीता सोरेन ने लिखा कि झारखंड से राज्यसभा के चुनाव में NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी को जीत की बधाई!!
पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने भी जीत की बधाई दी।उन्होंने लिखा कि झारखंड से राज्यसभा के चुनाव में NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप झारखंड के आम लोगों तक केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने में सकारात्मक भूमिका निभायेंगे। जय भाजपा ! विजय एनडीए !
