वेनेजुएला में भूकंप के झटके, अब तक 920 मौतें:करीब 3300 घायल, 51 हजार लापता; लोग खुद मलबा हटाकर अपनों को तलाश रहे…
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंप के बाद स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर को एक और भूकंप आया। देश के उत्तरी तट के पास आए इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, राजधानी कराकास और माराके में भी झटके महसूस किए गए।अब तक 920 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।वहीं हजारों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, क्योंकि प्रभावित इलाकों में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।3,360 लोग घायल हुए हैं और 50,000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
वेनेजुएला के लोग खुद राहत कार्य में जुट गए हैं। दुनिया भर से मदद पहुंचने के बावजूद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में धीमी गति की शिकायत की है।ऐसे में कई लोग खुद बचाव कार्य में शामिल हो गए हैं।बचे हुए लोग समूह बनाकर मलबा हटाकर अपने परिवार वालों को ढूंढ रहे हैं।लोग जरूरी सामान जुटाने के लिए दुकानों, मेडिकल स्टोर और फूड ट्रकों के बाहर लंबी लाइन में खड़े हैं। कुछ इलाकों में टॉयलेट पेपर और खाने-पीने का सामान लूटे जाने की भी खबरें हैं।रोक के बावजूद कई लोग हथौड़े और मशीनों की मदद से कंक्रीट काटकर लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। वेनेजुएला सरकार ने बताया कि मेक्सिको, अमेरिका, अल साल्वाडोर, स्विट्जरलैंड, कोलंबिया और अन्य देशों से 861 अंतरराष्ट्रीय वॉलंटियर राहत कार्य में जुटे हुए हैं। आने वाले दिनों में और मदद पहुंचने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि दुनिया भर से 25 सर्च और रेस्क्यू टीमें भेजी जा रही हैं, जिनमें करीब 1,000 इमरजेंसी रिस्पॉन्डर शामिल हैं।
