तीन दिवसीय यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी, नेशनल असेंबली को करेंगे संबोधित, हुआ भव्य स्वागत..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया में राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने नेशनल बोटैनिकल गार्डन में एल्डाब्रा जाइंट कछुओं को पत्तियां खिलाईं। मोदी 29 जून को सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि भी होंगे।इस दौरान प्रधानमंत्री सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे, जो दोनों देशों के मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं का प्रतीक है।पीएम मोदी के लेकर सेशेल्स बेहद ही उत्साहित दिखा। पीएम मोदी का सेशेल्स में पारंपरिक तरीक से बेहद उत्साह और पूरे सम्मान के साथ स्वागत हुआ। उन्हें राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी की मौजूद में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पूरे एयरपोर्ट पर कच्छी लोक नृत्य के माध्यम से भारती संस्कृति की भव्यता और भारतीय मूल के समुदाय का अपनी मातृभूमि के साथ अटूट बंधन दर्शाया गया।
हिंद महासागर में बसे इस छोटे से द्वीपीय देश का भारत से रिश्ता सिर्फ रणनीतिक नहीं, बल्कि 256 साल पुराना भी है। साल 1770 में जब यहां पहली स्थायी बस्ती बसाई गई, तब वहां पहुंचने वाले 27 लोगों में 5 भारतीय भी शामिल थे। बाद में बिहार, तमिलनाडु और गुजरात से भी बड़ी संख्या में भारतीय यहां आकर बस गए।आज सेशेल्स की करीब 1.20 लाख आबादी में लगभग हर आठवां नागरिक भारतीय मूल का है। देश के राष्ट्रपति वेवेल रामकलावन के पूर्वज भी बिहार के गोपालगंज जिले से थे। ऐसे में मोदी का यह दौरा दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है।
अपनी सेशेल्स यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बेहद अनोखे और ऐतिहासिक पल के साक्षी बने, जब उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के बाद ‘नेशनल बोटेनिकल गार्डन्स’ का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित थलीय जीव ‘जोनाथन’ नाम के विशालकाय एल्डैबरा कछुए से मुलाकात की और बड़े ही लाड-प्यार से उसे अपने हाथों से खाना खिलाया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करीब 194 साल की अविश्वसनीय उम्र वाले इस ऐतिहासिक कछुए से पीएम मोदी की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।यह दुनिया का सबसे ज्यादा उम्र का जलीय जीव है।
बताते चलें कि भारतीय नौसेना के दो जहाज और सशस्त्र बलों की टुकड़ी भी वहां आयोजित होने वाली समारोह में भाग लेगी। सेशेल्स छोटा सा द्वीप देश है लेकिन हिंद महासागर में उसकी भौगोलिक स्थिति काफी महत्वपूर्ण है। दोनों देश लोकतंत्र, विविधता के सम्मान और लोगों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित 50 साल पुरानी मित्रता साझा करते हैं।प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स में बसे जीवंत भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे, जिन्होंने पीढ़ियों से दोनों देशों के बीच पुल का काम किया है। यह समुदाय सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करता है।यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, समृद्धि और नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था को बढ़ावा देगी। भारत और सेशेल्स मिलकर वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करेंगे और एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं समृद्ध हिंद महासागर क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे।
