ममता ने घर के बाहर खोया आपा, 3 लोगों को थप्पड़ मारा…
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि कोलकाता में एक विरोध रैली खत्म होने के बाद समर्थकों के बीच से गुजरते समय उन्होंने आपा खो दिया और अपनी ही पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया।
दरअसल, रैली बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ रेप-मर्डर के विरोध में निकाली जा रही थी। इस दौरान चोर-चोर के नारे लगने लगे और कुछ लोगों ने रैली में शामिल लोगों पर अंडे फेंकने शुरू कर दिए।टीएमसी ने आरोप लगाया कि हंगामा भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान मारपीट भी की। ममता ने कहा कि बंगाल में अराजकता फैल गई है। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है।वीडियो में घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। वीडियो में ममता बनर्जी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार्टी नेताओं और समर्थकों की भीड़ से घिरी हुई दिखाई दे रही हैं। वह भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश करते हुए आगे बढ़ रही हैं। इसी दौरान वह उनके पास खड़े एक व्यक्ति की ओर हाथ उठाती हुई नजर आती हैं। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी और आसपास मौजूद लोग उस व्यक्ति को ममता बनर्जी से दूर ले जाते हैं। वहीं, ममता बनर्जी बिना रुके आगे बढ़ती हैं।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पूरी घटना किस वजह से हुई और ममता बनर्जी किस बात को लेकर नाराज हुई थीं। यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि वीडियो में जिस व्यक्ति पर हाथ उठाने का दावा किया जा रहा है, वह तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था या फिर भीड़ में मौजूद कोई आम व्यक्ति।
