कॉमनवेल्थ गेम्स में 10वें दिन भारत को 8 गोल्ड,एक दिन में 16 मेडल जीतकर रचा इतिहास…
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन शनिवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड सहित कुल 16 मेडल जीते । इनमें 7 गोल्ड बॉक्सिंग और एक पैरा शॉटपुट से आया। भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही एडिशन में बॉक्सिंग में 7 गोल्ड मेडल जीते हैं।दिन की शुरुआत ही गोल्ड से हुई थी, मुक्केबाज प्रीती पवार ने 54 किलोग्राम वर्ग में पहला गोल्ड दिलाया। इसके बाद तो पदकों की झड़ी सी लग गई।महिला बॉक्सिंग में प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी ने अपने-अपने फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किए। पुरुषों में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने गोल्ड मेडल जीते। बॉक्सिंग में ही लवलीना बोरगोहेन, जादुमणि और नरेंद्र बेरवाल को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा ने गोल्ड जीता। पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही वे कॉमनवेल्थ गेम्स में 5000 और 10000 मीटर दोनों इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। भारत ने ट्रिपल जंप में दो और मेडल भी जीत लिए।ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने 8 स्वर्ण , 5 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किया।अब भारत पदक तालिका में लंबी छलांग के साथ चौथे स्थान पर आ गया है।

CWG 2026 में शनिवार को गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय
- प्रीती पवार (बॉक्सिंग) – विमेंस 54 किलोग्राम वर्ग
- जैस्मीन लैंबोरिया (बॉक्सिंग) – विमेंस 57 किलोग्राम वर्ग
- सोमन राणा (पैरा एथलेटिक्स) – मेंस शॉट पुट F57
- साक्षी चौधरी (बॉक्सिंग) – विमेंस 51 किलोग्राम वर्ग
- प्रिया घंघास (बॉक्सिंग) – विमेंस 60 किलोग्राम वर्ग
- अरुंधति चौधरी (बॉक्सिंग) – विमेंस 70 किलोग्राम वर्ग
- सचिन सिवाच (बॉक्सिंग) – मेंस 60 किलोग्राम वर्ग
- अंकुश पंघाल (बॉक्सिंग) – मेंस 80 किलोग्राम वर्ग
शनिवार को सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय
- प्रवीण चित्रवेल (एथलेटिक्स) – मेंस ट्रिपल जंप
- जदुमणि सिंह (बॉक्सिंग) – मेंस 55 किलोग्राम वर्ग
- शुभम जुयाल (पैरा एथलेटिक्स) – मेंस शॉट पुट F57
- लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग) – विमेंस 75 किलोग्राम वर्ग
- नरेंद्र बेरवाल (बॉक्सिंग) – मेंस 90+ किलोग्राम वर्ग
शनिवार को ब्रोंज मेडल जीतने वाले भारतीय
- सेल्वा प्रभु (एथलेटिक्स) – मेंस ट्रिपल जंप
- उन्नति शर्मा (जूडो) – विमेंस 63 किलोग्राम वर्ग
- गुलवीर सिंह (एथलेटिक्स) – मेंस 5000m
