‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई कर ₹200 करोड़ का आंकड़ा किया पार …
नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ लगातार चमत्कार कर रही है। इस फिल्म को सिनेमाघरों रिलीज हुए 35 दिन से ज़्यादा हो चुके हैं, लेकिन इसकी रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि बिना बड़े स्टार वाली कम बजट की फिल्म बॉलीवुड की बड़ी फ़िल्मों को हरा देगी। रिलीज के 36वें दिन यानी छठे फ्राइडे को भी इसने भौकाल मचा दिया और डबल डिजिट में कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया।सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन भारत में 10.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने शुक्रवार को ‘हैवान’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ज्यादा कमाई की। साथ ही ‘हनुमान अंश’ फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। जिसके बाद महज 2 करोड़ रुपए के बजट में बनकर फिल्म ने अपने बजट से 100 गुना से ज्यादा मुनाफा कमा लिया है।फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ रुपए हो गया है।
बता दें कि ‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन 10.50 करोड़ कमाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल ये 36वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।इसी के साथ इसने धुरंधर 2 से लेकर छावा, स्त्री 2 और पठान सहित बॉलीवुड की सभी बड़ी फिल्मों को मात दे दी है।
ये हैं 36वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- हनुमान अंश- 10.50 करोड़
- धुरंधर-3.50 करोड़
- छावा-2.00 करोड़
- स्त्री 2-1.65 करोड़
- पुष्पा (हिंदी)- 1.50 करोड़
- धुरंधर 2- 1.48 करोड़
ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। अब 11 सितंबर को ये ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी रिलीज हो गई है। वहीं 18 सितंबर को ये तुलुगु में सिनेमाघरों में पहुंचेगी।
