भारत ने 8 विकेट से जीता दूसरा वनडे, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त…
टीम इंडिया ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार 400 रन से ऊपर का टारगेट चेज कर लिया है। बुधवार को गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।44वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने सिंगल लिया और इसी के साथ भारत लक्ष्य तक पहुंचा। 406 के लक्ष्य को भी 39 गेंद शेष रहते हासिल किया। भारत ने 8 विकेट से जीता दूसरा वनडे, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। गिल ने नाबाद 223 रन बनाए।
टीम इंडिया ने पहली बार 50 ओवर की क्रिकेट में 400 या उससे अधिक रनों को चेज किया है। ये वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों का रिकॉर्ड चेज किया था।
कप्तान शुभमन गिल भारत की जीत के हीरो रहे। उन्होंने वनडे क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाई। गिल ने 117 गेंदों पर 200 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने 133 बॉल पर 223 रन बनाए। 26 चौके और 8 छक्के भी जमाए।वह बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने सहवाग (219) के रिकॉर्ड को तोड़ा।गिल ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 255 रन की पार्टनरशिप की। रोहित ने भी सेंचुरी जमाई और 101 रन की पारी खेली। विराट कोहली 29 रन बनाकर आउट हुए। गिल के साथ ऋतुराज गायकवाड 31 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
