उपचुनाव:नंदीग्राम,मुस्लिम बहुल रेजीनगर में भाजपा की रिकॉर्ड जीत…
प. बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा के उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को आ गए। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटें भाजपा ने जीत ली है। वहीं तमिलनाडु की दो सीटों पर TVK ने कब्जा किया।उधर, पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट पर एनडीए ने जीत हासिल की। वहीं, असम के नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है।बंगाल की नंदीग्राम व रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। नंदीग्राम में पार्टी प्रत्याशी हासिरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि मुस्लिम बहुल रेजीनगर में भाजपा के शाखारभ सरकार 75,748 वोटों से विजयी हुए।हसीरानी ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। यह 1967 के सीट के अस्तित्व में आने के बाद जीत का सबसे बड़ा अंतर है।इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 2016 में शुभेंदु अधिकारी के नाम था। तब उन्होंने TMC के टिकट पर CPI के अब्दुल कबीर शेख को 81,230 वोटों से हराया था।
BJP ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले की रेजीनगर विधानसभा सीट 75,816 वोटों के अंतर से जीती। मुस्लिम-बहुलता वाली इस सीट में यह BJP की एक बड़ी कामयाबी है।BJP उम्मीदवार सरकार को 1,29,914 वोट मिले। उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद को हराया, जिन्हें 54,098 वोट मिले। BJP को लगभग 63.14% वोट मिले, जबकि आजाद को 26.29% वोट मिले।रेजीनगर में लगभग 70% मुस्लिम मतदाता हैं और यहां पारंपरिक रूप से TMC, कांग्रेस और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला होता रहा है।कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल्लाहिल काफी को 6,168 वोट मिले, जो ममता की TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी (जिन्हें 3,847 वोट मिले) से थोड़े ही आगे रहे।DTMC उम्मीदवार सफ़ीउज़्ज़मान शेख को 2,044 वोट मिले। CPI(M) को 3,797 वोट मिले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में भाजपा-एनडीए उम्मीदवारों की जीत के बाद मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी सराहना की। मोदी ने कहा कि ये नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन के एजेंडे के प्रति लोगों के जुड़ाव को दिखाते हैं। उन्होंने पुदुचेरी में जीत के लिए एनडीए की सहयोगी पार्टी एआईएनआरसी को भी बधाई दी।
उपचुनाव के नतीजों पर नंदीग्राम से बीजेपी की उम्मीदवार हासीरानी रथ ने कहा, “यह रिकॉर्ड जीत सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री होने का नतीजा है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समय में हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जाता था और उन्हें वोट नहीं डालने दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। नंदीग्राम सबसे अशांत इलाका था, मुख्यमंत्री के कारण यहां लोकतंत्र फिर से बहाल हुआ है। इस बार चुनाव में कोई खून-खराबा नहीं हुआ; न तो बम फेंके गए और न ही गोलियां चलाई गईं।”
