EC को दोष देने के बजाय आत्मचिंतन करें:-अमित शाह…
गुजरात के निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में 41 साल बाद भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। शाह ने राहुल गांधी से आत्मनिरीक्षण करने को कहा और सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस की लगातार चुनावी हार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का परिणाम बताया जाएगा। उन्होंने गुजरात से लेकर राजस्थान और त्रिपुरा तक के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत का दावा किया।उन्होंने पूछा कि 41 साल से कांग्रेस गुजरात नहीं जीत पाई है क्या इसका कारण भी एसआईआर है? उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री के साथ है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी 2026 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर हारने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बीजेपी की जीत से सबक लें और कांग्रेस अपनी हार को लेकर आत्मचिंतन करे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आप BJP और पीएम मोदी की लोकप्रियता को ‘SIR’ का नाम देकर खारिज कर देते हैं। ‘मैं राहुल पूछना चाहता हूं: क्या यह ‘SIR’ का नतीजा है?हाल ही में देश के तीन राज्यों, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में उपचुनाव हुए। मैं आज देश की जनता को बताना चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए चुनावों में कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी एसआईआर के बहाने घुसपैठिए को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आज गुजरात में तीन नगर पालिकाओं और नगर निगमों के लिए चुनाव हुए। भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की और इन दो नगर पालिकाओं और एक नगर निगम की कुल 104 सीटों में से 90 सीटें जीतीं। गांधीनगर नगर निगम में, जो मेरे चुनाव क्षेत्र में आता है, बीजेपी ने 44 में से 38 सीटें जीतीं।आम आदमी पार्टी ने सभी 32 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन हर सीट पर उनकी जमानत जब्त हो गई।गुजरात में मिली यह बड़ी जीत राज्य के वोटरों का मूड दिखाती है और साबित करती है कि गुजरात की जनता पीएम मोदी जी के साथ मजबूती से खड़ी है।’
अमित शाह ने राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने नगर निगम की 90 फीसदी, नगर परिषद की 66 फीसदी और नगर पालिकाओं की 65 फीसदी सीटों पर जीत हासिल की। त्रिपुरा के ग्राम समिति चुनावों का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि कुल 4,600 सीटों में से एनडीए को 4,000 सीटों पर जीत मिली। उन्होंने खास तौर पर कहा कि त्रिपुरा में ये चुनाव बैलेट बॉक्स से हुए थे। शाह ने उन लोगों पर निशाना साधा जो चुनावी हार के लिए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में कांग्रेस 30 साल से नहीं जीती है, जबकि बंगाल में 56 साल से उसे जीत नहीं मिली है।
अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर के बहाने घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता कांग्रेस की इस राजनीति को समझ चुकी है। शाह ने कहा कि कांग्रेस को अपनी रणनीति पर विचार करना चाहिए और 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा और एनडीए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे। हालांकि, 2029 के चुनाव को लेकर शाह का यह बयान उनका राजनीतिक दावा है, न कि चुनाव परिणाम।
