CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा की डेट शीट जारी,16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं ….
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने 6 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया। इसके अनुसार, दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी।सभी पेपर सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे।एग्जाम शुरू होने से 101 दिन पहले यह डेट शीट जारी कर दी गई है।ऐसे में छात्रों को अपनी परीक्षा की तारीख और विषय के अनुसार तैयारी करने का समय मिल गया है। छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा की पूरी डेटशीट देख सकते हैं। इसमें हर विषय की परीक्षा की तारीख और समय दिया गया है।कक्षा 10 की परीक्षाएं 9 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 9 अप्रैल को खत्म होंगी।
CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया, कक्षा 10 के स्टूडेंट्स 83 विषयों में और कक्षा 12 के स्टूडेंट्स 121 विषयों में परीक्षा देंगे।सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की नियमित कक्षाओं वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट का मूल्यांकन 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा। वहीं, सर्दियों वाले इलाकों के स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट की तारीखें अलग रखी गई हैं। ऐसे स्कूलों में ये परीक्षाएं 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक होंगी। छात्रों को अपने स्कूल से प्रैक्टिकल परीक्षा का पूरा शेड्यूल पता कर लेना चाहिए। दोनों तरह के स्कूलों के लिए तारीखें अलग हैं, इसलिए छात्रों को यह देखना जरूरी है कि उनका स्कूल किस श्रेणी में आता है।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड की दूसरी वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर भी परीक्षा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है। छात्रों को वेबसाइट पर अपनी कक्षा की डेटशीट खोलकर विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और समय देखना चाहिए। डेटशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी रखा जा सकता है, ताकि पढ़ाई की योजना बनाते समय उसे आसानी से देखा जा सके।
- सीबीएसई की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in. पर जाना होगा।
- इसके बाद सीबीएसई 10वीं-12वीं टाइम टेबल लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब सीबीएसई टाइम टेबल पीडीएफ लिंक दिखाई देगा।
- इसके बाद इस पीडीएफ लिंक क्लिक करने के बाद पूरी डेट शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उम्मीदवार इस डेट शीट को डाउनलोड करके अपने एग्जाम की तारीख के चेक कर सकते हैं।
