T20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर, ज़िम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई…
ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में तब बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मंगलवार (17 फरवरी) होने वाला मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया और ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है| जबकि ज़िम्बाब्वे सुपर-8 में जगह बनाने में सफल हुई है|
इस मैच के रद्द होने पर दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया| ज़िम्बाब्वे के अब 5 अंक हो गए हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड अधिकतम 4-4 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे| ऐसे में ज़िम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है| ज़िम्बाब्वे इसके साथ ही 2028 टी20 वर्ल्ड कप का क्वालीफिकेशन भी हासिल कर चुकी है|
ऑस्ट्रेलिया की स्थिति एक दिन पहले ही कमजोर हो गई थी, जब उन्हें श्रीलंका के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी| श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य का पीछा आसानी से किया, जिसमें पथुम निसंका की शतकीय पारी निर्णायक रही इस जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली थी|ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले जिम्बाब्वे से भी हार मिली थी, जबकि उनकी इकलौती जीत आयरलैंड के खिलाफ आई थी|कुल मिलाकर उनका अभियान निराशाजनक रहा|
अब इस ग्रुप से श्रीलंका और जिम्बाब्वे आगे बढ़ गए हैं| वहीं इनके अलावा इंग्लैंड, भारत, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, और वेस्टइंडीज भी सुपर 8 में अपनी जगह बना चुके हैं| अब सिर्फ एक स्पॉट बचा है| क्या यह पाकिस्तान होगी या फिर अमेरिका, दोनों में कौन सुपर-8 में जाएगा, यह हमें बुधवार सुबह पता चल जाएगा| ज़िम्बाब्वे के फैंस सुबह से ही स्टेडियम में मौजूद थे और टीम के क्वालीफाई करते ही वह ड्रेसिंग रूम के सामने ही जश्न मनाने लगे| खिलाड़ी भी इसमें शामिल हुए|
