TVK चीफ विजय ने किया सरकार बनाने का दावा, तमिलनाडु के राज्यपाल से की मुलाकात,विजय के बहुमत वाले दावे पर नहीं राज्यपाल को भरोसा….
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने राज्य में सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। टीवीके प्रमुख विजय ने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। टीवीके ने 108 सीटें हासिल कीं और विजय राज्यपाल से मिलने लोकभवन पहुंचे हैं।
आज की मुलाकात के दौरान विजय की ओर से 112 MLA के समर्थन का लेटर सौंपा गया क्योंकि विजय दो जगह से जीते हैं इसीलिए TVK MLA’s की संख्या 107 ही है और अभी तक कांग्रेस ने 5 MLA के समर्थन की चिट्ठी TVK को सौंपी है। ऐसे में आधिकारिक तौर पर विजय के पास सिर्फ 112 MLA का समर्थन है।एक्टर विजय के शपथ ग्रहण समारोह कल होने की संभावना बहुत कम लग रही है। सूत्रों के मुताबिक गर्वनर आर्लेकर ने मीटिंग के दौरान कहा सामान्य बहुमत के लिए जरुरी 118 विधायकों के समर्थन का पत्र हो तो ज्यादा ठीक रहेगा।
आइएएनएस के अनुसार, सरकार बनाने के लिए टीवीके पीएमके, वामपंथी दलों और वीसीके जैसे छोटे दलों से समर्थन मांग सकती है। कांग्रेस ने पहले ही टीवीके को समर्थन देने के संकेत दे दिए हैं।हालांकि द्रमुक के गठबंधन सहयोगियों एमडीएमके, वीसीके और डीएमडीके ने टीवीके से दूरी बनाए रखने का संकेत दिया है और वे समर्थन देने के इच्छुक नहीं हैं।
चुनाव में किसे कितनी सीटें मिलीं?
विधानसभा चुनाव में डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं। अन्य दलों में पीएमके को 4 और आईयूएमएल को 2 सीटें मिली हैं। सीपीआई, वीसीके और सीपीआईएम को भी 2-2 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा, डीएमडीके और एएमएमके के खाते में 1-1 सीट आई है। टीवीके सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली हैं।
चुनावों में चौंकाने वाली जीत हासिल करने के बाद विजय मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे और नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विजय ने मंत्रिमंडल के गठन और विधानसभा में विधायकों के आचरण पर मंथन किया। विधायकों ने सर्वसम्मति से विजय को टीवीके विधायक दल का नेता चुना। इसके बाद विजय कड़ी पुलिस सुरक्षा में अपने आवास के लिए रवाना हो गए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विजय को चुनाव में जीत पर बधाई दी, जिस पर उन्होंने दोनों को धन्यवाद दिया।
