इंग्लिश बल्लेबाजों ने बना डाला अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड,भारत को दिया 388 रनों का लक्ष्य…
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया है।इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बना दिया है। लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में टीम ने 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने 2017 में कटक वनडे में भारत के खिलाफ 381/6 रन बनाए थे।लॉर्ड्स में इंग्लिश बल्लेबाजों का बल्ला जमकर हल्ला बोला है। अंग्रेजों ने पहले बैटिंग करते हुए 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है।
बेन डकेट ने 135 गेंदों पर 141 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जैकब बेथेल ने 93 गेंदों में 91 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन जोड़े।इसके बाद डकेट ने जो रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की। डकेट के आउट होने के बाद रूट और जोस बटलर ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। रूट 48 गेंदों पर 74 और बटलर 13 गेंदों पर 41 रन बनाकर नाबाद रहे।तीसरे मैच में भारतीय गेंदबाजी लचर दिखाई दी और इंग्लिश बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए।भारत के लिए गुरनूर बराड़ सबसे महंगे साबित रहे।उन्होंने 10 ओवर में 97 रन दिए। वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले बराड़ तीसरे भारतीय बन गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में दो मेडन के साथ 69 रन देकर दो विकेट झटके।
भारत ने 14 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 81 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 45 और रोहित शर्मा 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, आदिल रशिद।
