एशियन गेम्स2026:मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल,भारत ने चौथे दिन जीते कुल 5 मेडल…
भारत को एशियन गेम्स में 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग का मेडल मिला है। यह मेडल मीराबाई चानू ने दिलाया है। 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी ने सिल्वर जीता था।बुधवार को मीराबाई महिलाओं की 49 kg वेट कैटेगरी में 198 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने स्नेच में 87 और क्लीन एंड जर्क में 111 kg का वजन उठाया।इसी के साथ भारत का वेटलिफ्टर में 28 साल का सूखा भी खत्म हो गया है।नॉर्थ कोरिया की रि सोंग गम ने 94 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया था। नॉर्थ कोरियाई एथलीट ने क्लीन एंड जर्क में भी दबदबा बनाए रखा और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।32 साल की मीराबाई ने एशियाई खेलों में पहली बार मेडल जीता है। वे ओलिंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगितओं में मेडल जीत चुकी हैं।
आइची-नागोया में एशियाई खेल 2026 के चौथे दिन भारत ने 5 मेडल जीते और कई पदक पक्के किए। भारत के लिए सबसे खास बात मीराबाई चानू का महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतना रहा। यह इन खेलों में उनका पहला पोडियम फिनिश था। जय मीणा ने सेमीफाइनल में चोट लगने के बावजूद सॉफ्ट टेनिस में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता (इस खेल में भारत का यह पहला मेडल था)।शूटिंग में स्कीट (पुरुष और महिला टीम) में दो ब्रॉन्ज मेडल मिले और अनंतजीत सिंह नारुका व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचे, हालांकि भारत चार अन्य शूटिंग इवेंट्स में मेडल जीतने से बस कुछ ही अंतर से चूक गया। इसके अलावा, पुरुष कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
भारत अब तक 2026 एशियन गेम्स में कुल 12 मेडल जीत चुका है।अब तक सिर्फ महिला क्रिकेट टीम ही गोल्ड पर निशाना साध पाई है, उसके अलावा भारत के खाते में 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। मेडल टेबल में भारत 12 पदकों के साथ 13वें स्थान पर है।
