एशियाड 2026:- भारत का स्वर्णिम दिन:- क्रिकेट में पाकिस्तान को हराया, हॉकी में मलयेशिया को…
एशियन गेम्स 2026 में आज के दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत कुल नौ पदक अपने नाम किए। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता। पुरुष हॉकी टीम ने भी मलयेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। तीरंदाजी में कुमकुम मोहोद ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व में भारत को पहली बार स्वर्ण दिलाकर 48 साल का इंतजार खत्म किया, जबकि गोल्फ में प्रणवी शरत उर्स ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा का भारत का पहला गोल्ड जीता। कुश्ती में अमन सहरावत ने भी स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं, महिला गोल्फ टीम ने रजत, अंतिम पंघाल ने कुश्ती में रजत और दीपक पूनिया तथा नीरज चौहान ने कांस्य पदक जीते।
भारतीय हॉकी मेंस टीम ने मलेशिया को 5-1 से मात देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इस जीत का मतलब यह भी है कि उन्होंने LA ओलंपिक्स 2028 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए। जुगराज सिंह ने भी ड्रैग-फ़्लिक से गोल किया। हार्दिक ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किया और आखिरी गोल शिलानंद लाकड़ा ने किया।मलेशिया की ओर से इकलौता गोल शेलो सिल्वरियस ने 14वें मिनट में दागा। उन्होंने फील्ड गोल किया।भारत ने पहली बार लगातार दो एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी का गोल्ड जीता है।एशियन गेम्स के एक ही संस्करण में पहली बार भारत की पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल जीता है।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर एशियन गेम्स 2026 का स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 211 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रन और तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में नाबाद 51 रन की शानदार पारियां खेलीं। शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों में 27 रन बनाए।211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी।इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले 2023 हांगझोउ एशियाड में भी भारत ने गोल्ड जीता था। क्रिकेट में भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण अपने नाम किया है।
तीरंदाजी में कुमकुम मोहोद ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व में इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में दक्षिण कोरिया की येजिन ओह को शूट ऑफ में हराकर स्वर्ण पदक जीता।दोनों के बीच मुकाबला 5-5 की बराबरी पर खत्म हुआ, जिसके बाद शूट ऑफ में कुमकुम ने परफेक्ट 10 लगाया, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी आठ अंक ही हासिल कर सकीं।महिला व्यक्तिगत गोल्फ में प्रणवी शरत उर्स ने भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। चार राउंड के बाद प्रणवी का कुल स्कोर 15-अंडर-पार यानी -15 रहा। उन्होंने सिंगापुर की शैनन टैन और चीन की रुओनिंग यिन को एक शॉट से पीछे छोड़कर गोल्ड जीता।प्रणवी उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर की भारतीय महिला टीम ने भी गोल्फ में रजत पदक जीता।यह एशियन गेम्स के महिला टीम गोल्फ इवेंट में भारत का पहला पदक है। इस तरह भारत ने महिला गोल्फ की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में एक ही दिन स्वर्ण और रजत पदक जीते।
कुश्ती में भारत को अमन सहरावत ने एक और स्वर्ण पदक दिलाया। पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में अमन ने उत्तर कोरिया के चॉन्ग सॉन्ग हान को 11-7 से हराया। यह एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड जीता था।
भारत इस बार 21 गोल्ड सहित कुल 85 मेडल जीते।भारत अब 21 गोल्ड सहित कुल 85 मेडल के साथ टैली में चौथे स्थान पर आ गया है। यह एशियाड में भारत का अब तक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 2023 में भारत ने 28 गोल्ड सहित 106 मेडल जीते थे।
