एशियन गेम्स2026:- भारत के लिए ऐतिहासिक रहा आज का दिन,आज जीते कुल छह स्वर्ण समेत कुल 10 पदक….
एशियन गेम्स 2026 का 13वां दिन भारत के लिए बेहद शानदार और ऐतिहासिक रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने कई खेलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत कुल 10 पदक अपने नाम किए। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट भी पक्का किया। कुश्ती में सुजीत कलकल ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में 2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 की अविश्वसनीय जीत के साथ सोना जीता। बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा, लवलीना बोरगोहेन और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत को गोल्डन हैट्रिक दिलाई। तीरंदाजी में महिला रिकर्व टीम ने पहली बार स्वर्ण जीता, जबकि धीरज बोम्मादेवरा-कुमकुम और पुरुष रिकर्व टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। सेलिंग और सेपकटकरा में भी भारत को कांस्य मिला।इसके साथ ही भारत की कुल पदकों की संख्या अब 76 हो गई है।भारत के कुल 16 गोल्ड हो गए हैं और वह मेडल टैली में 5वें नंबर पर है।शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल जीत सकती है।क्रिकेट के फाइनल में भारतीय टीम को मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
13वें दिन 6 गोल्ड,2 रजत और 2 कांस्य..
- सुबह भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रिकर्व इवेंट में गोल्ड जीता था।
- बॉक्सर परवीन हुड्डा ने विमेंस 65 किग्रा में गोल्ड जीता।
- लवलीना बोरगोहेन ने विमेंस 75 किग्रा में गोल्ड जीता।
- बॉक्सर अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता।
- सुजीत कलकल ने अंकुश के गोल्ड से पहले पुरुष रेसलिंग के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में गोल्ड जीता।
- विमेंस हॉकी फाइनल में भारत ने चीन को हराकर गोल्ड जीता।
- कुमकुम मोहोद, धीरज बोम्मदेवरा- आर्चरी- मिक्स्ड टीम रिकर्व- सिल्वर मेडल
- धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान, यशदीप भोगे- आर्चर- मेंस टीम- सिल्वर मेडल
- नेत्रा कुमानन- सेलिंग- वूमेंस डिंघी- ब्रॉन्ज मेडल
- टीम इंडिया- सेपरटकरा- मेंस क्वाड्रेट- ब्रॉन्ज मेडल
