खराब मौसम से जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में क्रूज डूबा, 5लोगों के शव निकाले, 18 अब भी लापता….
मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया। खमरिया टापू के पास संतुलन बिगड़ने से क्रूज डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसमें 30 से अधिक लोग सवार थे। चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। करीब 15 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं, वहीं 18 लोग अब भी लापता हैं।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अचानक आए तूफान और तेज हवाओं के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पानी में समा गया।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।सीएसपी बरगी जबलपुर अंजुल अयंक मिश्रा ने चार शव निकाले जाने की पुष्टि की है।
