गाजियाबाद में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां…
गाजियाबाद में कनावनी पुलिया के पास कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई । आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 20से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची । डीएम समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
शुरुआती जांच में पता चला कि कई बच्चे गायब बताए गए हैं, इस वजह से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग इतनी भयंकर भी कि कई कबाड़ गोदाम और करीब 150 झुग्गियां जल गई हैं। आग इतनी भयंकर है कि पूरे इलाके में आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया । धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें देख लोगों में दहशत फैल गई ।
फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रशासन ने नोएडा से भी दमकल की गाड़ियां मंगाईं। आग इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में लगी। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शी आशीष गुप्ता ने बताया-
कुछ लोग झुग्गियों में खाना बना रहे थे, तभी तिरपाल में आग लग गई। देखते-देखते आग भड़क गई और पास में स्थित पन्नी का गोदाम जलकर राख हो गया।झुग्गियों में लगी भीषण आग की चपेट में आकर कई आवारा कुत्ते बुरी तरह झुलस गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
