जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप,शॉपिंग मॉल गिरा:50 से ज्यादा लोग फंसे,ट्रेन पलटी,बुलेट ट्रेनों सहित यात्रा सेवाएं निलंबित…
दक्षिणी जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से व्यापक नुकसान हुआ है। कुमामोटो प्रांत में कई इमारतों में आग लग गई, ट्रेनें पटरी से उतर गईं और एक शॉपिंग मॉल को भी भारी नुकसान पहुंचा। राहत एवं बचाव दल आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटे हैं। काशिमा शहर स्थित एक शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढह गई, जिससे 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। मॉल में कई लोगों के फंस होने की आशंका है।पुलिस को आशंका है कि काफी संख्या में लोगों की मौत हो सकती है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।
भूकंप के कारण हजारों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई सड़कों में दरारें आ गईं।जापान में कई जगहों पर इमारते क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कुछ जगहों पर नदी के उपर बने पुल टूट गए हैं। इसके अलावा ट्रेन के डिब्बे-इंजन पटरी से उतरकर पलट गए। जबकि रेल सेवाएं निलंबित कर दी गईं और उड़ानें रद कर दी गईं।भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 4:27 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का केंद्र कुमामोटो शहर से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण में था। कुमामोटो, क्यूशू द्वीप का सबसे बड़ा शहर है, जिसकी आबादी करीब सात लाख है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन करीब एक घंटे बाद इसे वापस ले लिया गया।जापान के रक्षा मंत्रालय ने क्षेत्र में विमान भेजे हैं।क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर ने कहा कि नवीनतम भूकंप के कारण लगभग 40,000 घरों में बिजली चली गई है, जबकि रेलवे कंपनी जेआर क्यूशू ने अपनी उच्च गति वाली बुलेट ट्रेनों सहित यात्रा सेवाएं निलंबित कर दी हैं। कुमामोटो हवाई अड्डे का रनवे बंद कर है, क्योंकि एयरलाइनों ने उड़ानें रद कर दीं।बिजली की कमी और ट्रांसमिशन-लाइन विफलताओं के कारण मोबाइल फोन सेवाओं में व्यवधान है।
बचाव कार्य जारी रहने के बीच प्रधानमंत्री ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है। प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने कहा कि नुकसान का पूरा आकलन अभी किया जा रहा है।तकाइची ने पत्रकारों से कहा, ‘हमें पहले ही जानकारी मिल चुकी है कि लोग घायल हुए हैं। कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई है और आग लगने की घटनाएं हुई हैं, साथ ही सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है और इमारतें ढह गई हैं।’ प्रधानमंत्री सानए ताकइची ने मंगलवार को बताया कि कुमामोटो में राहत और बचाव अभियान के लिए अब तक करीब 3,600 सैन्यकर्मियों को तैनात किया गया है। जापान सेल्फ डिफेंस फोर्स के 300 जवानों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेना स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य, राहत सामग्री पहुंचाने और प्रभावित लोगों की मदद में जुटेगी। भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान की पुष्टि हो चुकी है। इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’
