भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में पांचवां मेडल,ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो का वजन उठाकर जीता रजत पदक…
ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अभी तक कुल पांच पदक जीते हैं जिनमें 1 गोल्ड,3सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल है।ज्ञानेश्वरी यादव ने महिला 53 kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में कुल 199 किलोग्राम (88 kg स्नैच + 111 kg क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही वेटलिफ्टिंग में भारत का यह चौथा और कुल मिलाकर पांचवां मेडल हो गया। नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडीह ने 206 किलोग्राम (93+113) वजन उठाकर गेम्स और कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता।भारत अब मेडल टैली में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 17 गोल्ड सहित 39 मेडल के साथ पहले स्थान पर है।
इससे पहले वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक मेडल विजेता मीराबाई चानू ने 48 kg वर्ग में 190 किलोग्राम (85+105) वजन उठाकर रविवार को गोल्ड मेडल जीता।इसी इवेंट में ऋषिकांत सिंह (60 किग्रा) और राजा मुथुपांडी (65 किग्रा) अपने अपने भार वर्गों ने ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतकर भारत के लिए दिन को यादगार बनाया।इससे पहले शुक्रवार को पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला था। मणिपुर की 31 वर्षीय दिग्गज भारोत्तोलक ने स्नैच और क्लीन एवं जर्क, दोनों में पहला प्रयास असफल रहने के बावजूद शानदार वापसी की और 22 किलोग्राम के बड़े अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
आज यानी 27 जुलाई को भारत के खिलाड़ी कई मेडल इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। आज के दिन भारतीय खिलाड़ी तैराकी, जिम्नास्टिक, मुक्केबाजी, वेटलिफ्टिंग में किस्मत आजमाएंगे और पदक पक्का करने की कोशिश करेंगे। एथलेटिक्स की शुरुआत भी आज से हो रही है और यहां भी भारत को पदक की उम्मीद होंगी। आज रात 8:00 बजे महिला 58 किग्रा वर्ग के फाइनल में बिंद्यारानी देवी उतरेंगी। वहीं रात 12:30 बजे पुरुष 79 किग्रा वर्ग के फाइनल में वी. अजया बाबू अपना दम दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ी सीधे मेडल इवेंट में उतरेंगे।एथलेटिक्स में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद मेंस हाई जंप फाइनल में होगी। तेजस्विन शंकर, सर्वेश कुशारे और जे. आदर्श राम रात 11:40 बजे मेडल के लिए उतरेंगे। एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर ने पहली ही कोशिश में 8.01 मीटर की छलांग लगाकर लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। लोकेश सत्यानाथन ने भी 7.77 मीटर के साथ फाइनल में जगह बनाई। स्विमिंग में साजन प्रकाश ने मेंस 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में प्रवेश किया, जबकि तेजस शिर्से 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल में पहुंच गए।
