त्विषा शर्मा मामला:एक्ट्रेस ट्विशा का पति जबलपुर पुलिस की हिरासत में,जज ने सरेंडर लेने से किया इनकार…
मॉडल त्विषा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को शुक्रवार शाम जबलपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि समर्थ सिंह शाम जिला अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था।कोर्ट परिसर में जब समर्थ सिंह आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंचा तो मीडियावालों ने उसे घेर लिया। इस दौरान पत्रकार लगातार उससे सवाल कर रहे थे ऐसे में उसने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और अपनी पहचान छिपाने के लिए समर्थ ने मुंह पर मास्क और आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए था।
ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। लेकिन जज आशुतोष सोनी ने सरेंडर लेने से इनकार कर दिया।जज ने कहा कि जहां पर केस चल रहा है, वहां पर जाना होगा। केस भोपाल जिला अदालत में चल रहा है। बता दें समर्थ, त्विषा की मौत के बाद से ही फरार था। जिसपर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम रखा था।हालांकि इस दौरान समर्थ सिंह के वकील सौरभ सुंदर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समर्थ ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ली और उसके बाद अदालत में आत्मसमर्पण करने का फैसला किया ।
इधर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले में मृतका का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली एम्स के डायरेक्टर की निगरानी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भोपाल एम्स पहुंचकर पोस्टमार्टम करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। साथ ही पुलिस को तब तक शव सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं। त्विषा शर्मा के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने कहा, ‘परिवार की याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह फैसला लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इसकी सीबीआई जांच कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया है। इससे पहले 20 मई को त्विषा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा कुछ रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले थे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया था।
