पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, गाना गाकर दी गई ‘ताई’ को विदाई…
सिंगर आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बॉलीवुड सिंगर्स ने उनका गाना ‘अभी ना जाओ छोड़कर…’ गाकर विदाई दी।भजन सम्राट अनूप जलोटा ने आशा भोसले की अंतिम विदाई में भजन ‘उड़ जाएगा हसन अकेला’ गाया।
सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई स्थित उनके निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था। उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई।
मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में आशा भोसले का अंतिम संस्कार हुआ और वह अब पंचतत्व में विलीन हो गईं हैं। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी। आशा ताई के अंतिम संस्कार में सिनेमाजगत से लेकर कई राजनेता शामिल हुए। वहीं अंतिम संस्कार में उनकी पोती जनाई भोसले बेहद भावुक नजर आईं।
