बिहार के नए सीएम बनेंगे सम्राट चौधरी, भाजपा विधान मंडल की बैठक में लगी मुहर ,कल सुबह लेंगे बिहार के सीएम पद की शपथ…
बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद यह बदलाव संभव हुआ।भाजपा ने नए नेतृत्व के रूप में सम्राट चौधरी पर भरोसा जताया है। इसे पार्टी की रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है।आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर यह निर्णय अहम माना जा रहा है। सियासी हलकों में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है।
नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल) को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा सौंपने के बाद ही लोक भवन के अंदर व्यक्तिगत रूप से उन्होंने सम्राट चौधरी को बधाई दी।बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने से पहले नीतीश कुमार की ओर से सम्राट चौधरी को बधाई दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तस्वीर साफ हो गई। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम, कल शपथ
सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। ये पहली बार होगा जब बिहार में सीएम पद पर बीजेपी का नेता काबिज होगा।
वहीं बिहार एनडीए विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी को चुने जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है। नीतीश कुमार ने उनका नाम प्रस्तावित किया और एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने इसका समर्थन किया। यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। सम्राट चौधरी युवा हैं और वे बिहार को आगे ले जाएंगे। नीतीश कुमार द्वारा रचित विकास की गाथा को आगे बढ़ाया जाएगा और नरेंद्र मोदी के सपनों का बिहार साकार होगा। यह एक शुभ युग है।”
