बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला,पत्नी पर भी कार्रवाई…
बिहार विधान परिषद चुनाव में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार और बयानबाजी करना मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को महंगा पड़ गया है।बिहार की राजनीति में जदयू ने अनंत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करते हुए प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में अनंत सिंह पर पार्टी के निर्देशों की लगातार अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने तथा हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया गया है।
इसके अलावा अनंत सिंह की पत्नी और मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी को भी पार्टी ने 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। पार्टी ने दोनों के खिलाफ सख्त एक्श लेते हुए 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।पिछले कई दिनों से अनंत सिंह लगातार खिलाफ बयानबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। वहीं उन्होंने जेडीयू के एमएलसी प्रत्याशी नीरज सिंह के खिलाफ जाकर जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे और उन्हें जिताने की अपील की।जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के प्रति अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध काम करने के कारण अनंत सिंह पर कार्रवाई की गई है।पार्टी का आरोप है कि अनंत सिंह ने जदयू प्रत्याशी के विरोध में प्रचार किया और दूसरे दल के प्रत्याशी का समर्थन किया।इसी आधार पर उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।इस कार्रवाई से बिहार की राजनीति में पार्टी और अनंत सिंह के बीच संबंधों को लेकर चर्चा तेज हो सकती है।
पत्र में पार्टी के माननीय अध्यक्ष से अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष को अनुशंसा भेजने की बात भी कही गई है। इसके लिए भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची का उल्लेख किया गया है। हालांकि, पार्टी से निष्कासन और विधानसभा की सदस्यता समाप्त होना अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। पत्र में सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा का उल्लेख है; इसे विधायक पद समाप्त होने का अंतिम आदेश नहीं माना जाना चाहिए।
