भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया,वैभव सूर्यवंशी बने टी-20 इंटरनेशनल के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन….
भारत ने पहले टी-20 में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। हरारे में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए।जवाब में भारत ने 13.2वें ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए अशोक शर्मा ने डेब्यू किया है। टीम इंडिया के लिए मयंक यादव ने भी लंबे समय बाद वापसी की। इसके अलावा आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम नहीं चुने जाने वाले रिंकू सिंह की भी प्लेइंग-11 में वापसी हुई।
वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार अपने इंटरनेशनल करियर की चौथी पारी में अर्धशतक लगा दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ 3 पारियों में फ्लॉप रहने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में वैभव का बल्ला गरजा। 15 साल के वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। वैभव अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।वैभव सूर्यवंशी ने यह फिफ्टी 15 साल 118 दिन की उम्र में लगाई है। वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 19 गेंद खेलकर 50 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके लगाए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड नेपाल के कुशल मल्ला के नाम था, जिन्होंने 15 साल 340 दिन की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली हाफ-सेंचुरी लगाई थी।
यह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की पहली जीत भी रही। इससे पहले उन्हें आयरलैंड सीरीज में 2-0 और इंग्लैंड सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था।टीम इंडिया के लिए वापसी कर रहे मयंक यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा प्रिंस यादव को भी 2 सफलता मिली।
