मुंबई में मोदी के कार्यक्रम से पहले 2 संदिग्ध पकड़ाए,खुद को बताया पीएमओ अधिकारी,फर्जी ID और बंदूक बरामद….
मुंबई में पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों को सोमवार को पकड़ा था। इसकी जानकारी मंगलवार को सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक के पास से बंदूक बरामद हुई है।पुलिस ने बताया कि बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता रहा था। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की उम्र 24 साल बताई जा रही है। उसके साथ लोडेड रिवाल्वर लिए गार्ड भी था।पुलिस के अनुसार बंदूक का लाइसेंस वैध पाया गया। जांच के दौरान दोनों को पकड़ा गया। मुंबई पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच मुंबई अपराध शाखा कर रही है।पकड़े गए संदिग्धों के पास पीएमओ का फर्जी आईडी कार्ड बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध युवक की पहचान रोहन पारेख (24) के रूप में हुई है। वह NMACC परिसर में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर घूम रहा था। उसके व्यवहार और गतिविधियों पर सुरक्षा अधिकारियों को संदेह हुआ।पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए इलाके में पहले से ही विशेष सुरक्षा समूह (SPG) और मुंबई पुलिस की कड़ी तैनाती थी। सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस ने रोहन को रोका और उससे पूछताछ की।पूछताछ में रोहन ने अपनी पहचान साबित करने के लिए PMO का पहचान पत्र दिखाया। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि यह पहचान पत्र फर्जी था।
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां संस्करण 8 से 11 सितंबर तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है।ग्लोबल फिनटेक फेस्ट की शुरुआत 2020 में हुई थी। बीते वर्षों में यह वित्तीय तकनीक और डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। इसमें नीति निर्माता, नियामक, केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक और टेक कंपनियों समेत कई वैश्विक विशेषज्ञ वित्त के भविष्य पर चर्चा करते हैं।GFF 2026 में नीति, नियम, तकनीक, पूंजी और उद्योग से जुड़े लोग एक मंच पर आएंगे। इसका मकसद डिजिटल पेमेंट और वित्तीय समावेशन में भारत की भूमिका मजबूत करना और नई संभावनाओं को जमीनी असर में बदलना है।चार दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन की थीम प्रभाव की क्षमता एजेंटिक AI, टोकनाइजेशन, क्वांटम – समावेशी वित्त के लिए विश्वसनीय, कनेक्टेड, वैश्विक प्रणालियां रखी गई है।
