रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन हमला:6 की मौत,रूस ने 1400 ड्रोन मार गिराए,धुआं-धुआं हुई वाइल्डबेरीज के लॉजिस्टिक सेंटर…
यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा और घातक हवाई हमला किया है। रविवार रात हुए इस हमले से पूरा रूस सिहर उठा। यूक्रेनी ड्रोन ने रूसी राजधानी मॉस्को से लेकर रोस्तोव तक भारी तबाही मचाई है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उसने रातभर में यूक्रेन के 1400 ड्रोनों को मार गिराया। इस भयंकर हमले में रूस के भीतर कम से कम छह लोगों की जान गई है।मॉस्को के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने इसे हाल के समय में इस इलाके पर हुए सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक बताया।रूस के मॉस्को इलाके में हुए एक बड़े ड्रोन हमले में वाइल्डबेरीज के लॉजिस्टिक सेंटर में आग लग गई। वेयरहाउस आग की लपटों में घिर गया है। आग की वजह से कोलेडिनो इलाके के ऊपर आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और आग की लपटें पूरे सेंटर में फैलती हुई दिखाई दीं। यह हमला 16 अगस्त की सुबह हुआ।
दूसरी तरफ रोस्तोव क्षेत्र भी दहल उठा। गवर्नर यूरी स्ल्यूसर ने बताया कि रोस्तोव के तीन शहरों पर 150 से ज्यादा ड्रोनों ने धावा बोला। यहां हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। कई रिहायशी मकान, एक रेलवे स्टेशन और आसपास के जंगल आग की लपटों में घिर गए।न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया है कि यूक्रेन के हाल के हफ्तों में वाइल्डबेरीज को निशाना बना रहा है। यह रूस के आर्थिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा है। इसे वह मॉस्को के सैन्य अभियान को आधार मानता है। क्षेत्रीय गवर्नर ने दक्षिणी रूसी शहर बेलगोरोद के पास एक बस पर हुए ड्रोन हमले में एक की मौत की पुष्टी की है। यूक्रेन ने कहा है कि उसने रात भर में रूस के रोस्तोव क्षेत्र में मिसाइल ईंधन बनाने वाली एक सुविधा पर भी हमला किया।हाल ही के हफ्तों में यूक्रेन पर हमले तेज करने के बाद रूस ने पिछले हफ्ते रोमानियाई सीमा के पास डेन्यूब नदी पर स्थित यूक्रेन के सबसे बड़े अनाज निर्यात बंदरगाह पर हमला किया था। यूक्रेन ने तेल रिफाइनरियों सहित रूसी ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। दोनों पक्षों ने काला सागर में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने भी मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया। क्रिवी रिह शहर में रूसी मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। सूमी शहर में एक व्यक्ति की जान चली गई। राजधानी कीव में कई जगह आग लग गई, जिसमें छह लोग झुलस गए। जेलेंस्की ने कहा कि रूस बैलिस्टिक मिसाइलों से नागरिक ठिकानों को जानबूझकर निशाना बना रहा है।यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने रूसी रॉकेट सेंटर को निशाना बनाया है। साथ ही रूस की एक सैन्य हवाई पट्टी पर हमला किया है।यूक्रेन द्वारा किए गए इस हमले में रोस्तोव क्षेत्र स्थित मिसाइल और रॉकेट का सॉलिड फ्यूल (ठोस ईंधन) बनाने वाली एक प्रमुख फैक्ट्री तबाह हो गई।सेना ने टेलीग्राम पर कहा, “यह कंपनी मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के साथ-साथ कई तरह की मिसाइल प्रणालियों और हवा से मार करने वाले हथियारों के लिए सॉलिड रॉकेट प्रोपेलेंट बनाती है।”यूक्रेनी सेना ने रूस में निजनी की उस हवाई पट्टी को निशाना बनाकर उसे बर्बाद किया है जहां से रूसी लड़ाकू विमान उड़कर यूक्रेन पर हमला करते थे। यूक्रेनी सेना ने कहा है कि हमलों से रूस के दोनों ठिकानों में आग लग गई।
