सऊदी अरब के मंत्रालय और सैन्य ठिकानों पर हमला…
यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रक्षा मंत्रालय को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया। हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि मिसाइल सीधे अपने लक्ष्य पर लगी। हालांकि, सऊदी अरब की ओर से रक्षा मंत्रालय पर हमले की पुष्टि नहीं की गई। इस बीच, रियाद में धमाकों की आवाज सुनाई देने की खबर सामने आई। सऊदी अधिकारियों ने यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने का दावा किया है।
हूती मिलिट्री के प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा, ‘हमारे सशस्त्र बलों ने दुश्मन की राजधानी रियाद में रक्षा मंत्रालय को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया है और हमला सीधे निशाने पर लगा।’हूतियों की तरफ से यह दावा सऊदी अरब की तरफ से दिए गए उस बयान के बाद आया, जिसमें सऊदी अरब ने कहा था कि उसने मंगलवार को दिन में हूतियों की तरफ से दागी गई दो मिसाइलों को रोक दिया था।हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने रियाद में सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय, नजरां हवाई अड्डे पर दो सैन्य परिवहन जेट और खमीस मुशैत में एक हवाई अड्डे पर हमला किया है।इसके बाद वे सऊदी अरब की ‘रास तानूरा’ तेल रिफाइनरी पर हमले का दावा किया है, यह देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पश्चिम में खाड़ी के किनारे स्थित है। इस हमले के कारण रिफाइनरी में आग लग गई।जिसमें एक शिपिंग टर्मिनल भी शामिल है।
हालांकि, सऊदी अरब ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। दिन में रियाद में धमाकों की आवाज सुनाई दी। फिलहाल, उपलब्ध जानकारी में रक्षा मंत्रालय को हुए नुकसान या किसी के हताहत होने का विवरण नहीं दिया गया है। इसलिए हूती विद्रोहियों के सीधे हमले के दावे को सऊदी अरब की ओर से पुष्टि मिलने तक अपुष्ट माना जा रहा है।ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि विमानों को कितना नुकसान पहुंचा या हमले सफल रहे या नहीं।
