बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे शुभेंदु अधिकारी,भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी मुहर,कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण…
सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया।”मैं पश्चिम बंगाल BJP विधायक दल के नेता के तौर पर चुने गए सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करता हूं,” सेंट्रल ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त किए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी के नाम की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव दिया, इसलिए में विधायक दल के नेता के रूप में शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करता हूँ। ऐलान के बाद शुभेंदु अधिकारी के गले में माला पहनाई गई।
न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में हुई इस निर्णायक बैठक के लिए अमित शाह को मुख्य पर्यवेक्षक बनाया गया था, जबकि उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।बैठक के बाद अमित शाह ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया पूरी लोकतांत्रिक रही। आठ प्रस्ताव आए और सभी में केवल सुवेंदु अधिकारी का ही नाम था। हमने दूसरे नाम के लिए पर्याप्त समय दिया, लेकिन कोई अन्य दावेदार सामने नहीं आया।
बंगाल बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद अब शुभेंदु अधिकारी थोड़ी देर में राजभवन जाकर राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा करेंगे। सुवेंदु कल 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।इसके साथ ही, दो डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा चल रही है। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
कोलकाता का ब्रिगेड ग्राउंड तैयार: शपथ ग्रहण समारोह होगा खास
कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के गठन को लेकर पार्टी इसे बड़े सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजन के रूप में पेश करने की तैयारी में है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। समारोह में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्य मंच को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा। पहले हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री बैठेंगे। दूसरे हिस्से में राज्यपाल आरएन रवि मौजूद रहेंगे, जो नए मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। तीसरे हिस्से में मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण करने वाले नेता और नए मंत्रिमंडल के सदस्य बैठेंगे।
