अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन:डॉक्टर बोले- अस्पताल पहुंचने से पहले थम चुकी थी धड़कन,बीपी, हाइपरटेंशन और फेफड़ों की गंभीर बीमारी से परेशान थे प्रतीक, 4 माह पहले फेफड़ों में हुआ था संक्रमण…
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ा एक दुखद समाचार सामने आया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया।बुधवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी सामने आ रही है कि प्रतीक यादव फेफड़ों की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।प्रतीक यादव फेफड़ों की एक अत्यंत गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें कुछ समय पहले लखनऊ के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। प्रतीक पल्मोनरी एम्बोलिज्म नामक एक जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गए थे।यह बीमारी फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित करती है और इसे अत्यंत खतरनाक माना जाता है। इसमें खून का थक्का फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में फंस जाता है। इससे शरीर में रक्त संचार गंभीर रूप से बाधित हो जाता है। पल्मोनरी एम्बोलिज्म को एक जानलेवा चिकित्सा स्थिति के रूप में जाना जाता है। इस बीमारी के कई गंभीर और चिंताजनक लक्षण होते हैं।
प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। प्रतीक यादव को ‘फिटनेस फ्रीक’ कहा जाता था। उन्हें सेहत और स्वास्थ्य में खासा रुचि थी और लखनऊ में उनका एक जिम भी चलता है जिसका नाम ‘फिटनेस प्लैनेट’ है। बड़े सियासी परिवार से आने के बावजूद प्रतीक की रुचि राजनीति में नहीं रही, बल्कि वे बिजनेसमैन बने।प्रतीक यादव रियल एस्टेट से भी जुड़े थे। प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।
प्रतीक यादव के घर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, लखनऊ जिला अध्यक्ष , संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और और कांग्रेस नेता पी एल पुनिया उनके घर पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने पूर्व मंत्री मोहसिन रजा और बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अपर्णा यादव के घर पहुंच चुके हैं।प्रतीक यादव का पार्थिक शरीर घर लाया गया। थोड़ी देर में अपर्णा यादव के आवास पर सीएम योगी भी पहुंचेंगे।
प्रतीक यादव पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई के निधन की वजह साफ बताई गई है।रिपोर्ट के अनुसार खून का थक्का जमा हुआ था। शरीर के निचले हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया। इसके बाद लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डिएक अरेस्ट से मौत हुई। विसरा रिपोर्ट के बाद और चीजें स्पष्ट होंगी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने की वजह से दिल और सांस लेने की प्रक्रिया अचानक बंद हो गई, जिससे मौत हुई। डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए दिल और फेफड़ों से जुड़े कुछ नमूनों को सुरक्षित रखा है। इसके अलावा, शरीर के कुछ अंगों (विसरा) को भी रासायनिक जांच के लिए संरक्षित कर पुलिस को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीर पर मिली सभी चोटें मौत से पहले की थीं।
