61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने Aamir Khan,थामा गौरी स्प्रैट का हाथ,मुकेश अंबानी-आशुतोष गोवारिकर पहुंचे…
आमिर खान और गौरी स्प्रैट आधिकारिक तौर पर एक दूसरे के हो गए हैं। आज पांच जुलाई को दोनों ने घर पर रजिस्टर मैरिज की है। शादी समारोह में कम ही लोग शामिल हुए हैं ,जिसमें परिवार के लोगों के अलावा चुनिंदा करीबी दोस्त शामिल हुए।मुकेश अंबानी, आशुतोष गोवारिकर के अलावा राज ठाकरे, इरफान पठान आमिर खान के कुछ और करीबी लोग भी शादी में मौजूद रहे।शादी शुरू होने से पहले, आमिर की बेटी इरा खान और बेटे जुनैद खान को एक्टर के घर पहुंचते हुए देखा गया। ‘लगान’ फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और एक्ट्रेस एली अवराम भी इस जश्न में शामिल होते हुए दिखे।
बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने रजिस्टर मैरिज की है।अब शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पहले आमिर और गौरी शादी की मंजूरी देते नजर आ रहे हैं।आमिर और गौरी दूल्हा और दुल्हन बने बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। शादी में आमिर खान ने व्हाइट शेरवानी पहनी। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ था और हाथ में कड़ा पहना था। वहीं गौरी ने भी व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी। गौरी ने हैवी नेकलेस और ईयररिंग्स से अपना दुल्हन लुक कंप्लीट किया है। उन्होंने साइड पार्टेड चोटी बनाई और लाइट मेकअप रखा। गौरी दुल्हन के इस लुक में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।फोटो में आमिर और गौरी जमीन पर बैठ टेबल पर पेपर साइन करते दिखे। गौरी के हाथ में एक रिंग का बॉक्स भी था। आमिर का बेटा आजाद भी एक साइड बैठा दिखा।वहीं गौरी के बेटे भी बीच में बैठे नजर आए। फोटो में आमिर खान की मां और आमिर-गौरी के परिवार वाले दिखे।
आमिर खान की पहली शादी 1993 में रीना दत्ता से हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं- जुनैद खान और इरा खान। यह कपल लगभग 16 साल तक साथ रहा और 2002 में अलग हो गया। वहीं उनकी दूसरी शादी 2005 में किरण राव के साथ हुई। 2011 में सरोगेसी के जरिए इस कपल का बेटा आजाद राव हुआ। शादी के लगभग 16 साल बाद, 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला किया।हालांकि, उन्होंने हमेशा यही कहा है कि वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे, आजाद की परवरिश मिलकर करेंगे और साथ में प्रोफेशनल तौर पर भी काम करते रहेंगे।
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट प्रोफेशनल हेयर ड्रेसर हैं। वह तलाकशुदा हैं। उनकी पिछली शादी से एक आठ साल का बेटा है। आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट से अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। आमिर के मुताबिक वह गौरी स्प्रैट को 25 वर्षों से जानते हैं।
