महिला एशिया कप 2026:टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम,कप्तानों ने एक बार फिर हाथ नहीं मिलाया,पाकिस्तान 34/4…
एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी भारतीय महिला टीम की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी। भारत का सामना ग्रुप चरण के अंतिम मैच में पाकिस्तान से हो रहा है।यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम का पलड़ा चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पर भारी है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने आज टॉस पर आते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। ये उनका बतौर कप्तान 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच है। वह ऐसा करने वाली पहली कप्तान बन गई हैं। इससे पहले पुरुष क्रिकेट में भी कोई इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाया है। दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर है। वहीं पाकिस्तान टीम की नजर दूसरी जीत पर है। भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। 8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 32/4 है।
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया।भारतीय कप्तान ने 14 जून को खेले गए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिला था।22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है।भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तानियों से नो-हैंडशेक पॉलिसी पिछले साल मेंस एशिया कप से शुरू हुई थी। जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, ईमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल।
