‘हनुमान अंश’ की टीम ने की CM योगी से मुलाकात, दिखाई फिल्म,Hanuman Ansh पर बरसी ‘नीम करोली बाबा’ की कृपा…
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज को महीनेभर से ऊपर हो गया है और यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है।फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई भारत में 100 करोड़ पार हो चुकी है। 07 अगस्त को सिनेमाघरों में लगी इस फिल्म का आकर्षण अब भी बरकरार है। कल सोमवार को 32वें दिन इस फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज 33वें दिन शुरुआती आंकड़ों में ‘हनुमान अंश’ ने 10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 156 करोड़ रुपये हो चुका है।फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने ओपनिंग डे पर 10 लाख रुपये कमाए थे।पहले वीक का टोटल कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये रहा था।दूसरे वीक सिर्फ 40 लाख रुपये ही फिल्म कमा पाई थी।तीसरे वीक में कारोबार 10.40 करोड़ रुपये रहा था।चौथे वीक कलेक्शन 61 करोड़ रुपये रहा। पांचवें वीक में भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है।यह फिल्म 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है।
हैरानगी की बात यह है कि फिल्म को मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया, वो भी बिना किसी ए-लिस्ट स्टार्स के। बता दें कि फिल्म विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज माय लाइफ’ पर आधारित है, जिसमें नीम करोली बाबा के जीवन का वर्णन है। आम फैंस के साथ अब इस फिल्म को बॉलीवुड सेलेब्स और अन्य मशहूर हस्तियां भी देख रही है. ये पहला मौका नहीं है, जब किसी धार्मिक फिल्म ने अपनी अपार सफलता से हर किसी को चौंकाया है। इससे पहले भी 5 मूवीज ऐसा ही कारनामा कर चुकी हैं। जय संतोषी मां,कार्तिकेय 2 ,हनु-मैन,महावतार नरसिम्हा और लालो– कृष्ण सदा सहायते ने भी वर्ल्डवाइड ऐतिहासिक कलेक्शन कर हर किसी चौंका दिया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ये फिल्म देख ली है और उन्होंने लखनऊ में फिल्म की टीम से मुलाकात भी की।सीएम योगी ने अपने बिजी शेड्यूल के बीच हनुमान अंश की टीम से मुलाकात के लिए वक्त निकाला। हनुमान अंश की टीम से सीएम योगी की मुलाकात मंगलवार, 8 सितंबर को लखनऊ में हुई।हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, एक्ट्रेस पूर्णिमा तिवारी और फिल्म में नीम करौली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या ने सीएम योगी से मुलाकात की थी।डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि सीएम ने गोरखनाथ जी की पंक्तियों वाले अहम सीन देखे हैं और उन्हें सराहा।विशाल चतुर्वेदी ने कहा, ‘हमने मंत्री जी को फिल्म का वो हिस्सा दिखाया जो भारतीय सभ्यता और परंपरा के केंद्र में है।कैसे बालक रूप में महाराज जी अपना घर छोड़कर यात्रा पर निकलते हैं और देश भर में अलग-अलग जगह पर रुकते हुए राजकोट पहुंचते हैं और उनका हनुमान जी के साथ साक्षात्कार होता है।’विशाल ने आगे कहा, ‘महाराज जी को बचपन में ही ज्ञान न होते हुए भी सारा ज्ञान था, इस बारे में वो सीन है। ये सीन हमने दिखाया और योगी जी भी एक संत है वो संत का जीवन यापन करते हैं। उस सीन में गुरु गोरखनाथ जी की कुछ पंक्तियां है जो 11वीं शताब्दी में अवधि में लिखी गई थी। इस बारे में हमने उनसे बातचीत की और उन्होंने इसे सराहा।’
