CM विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस ली,27 साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर था…
तमिलनाडु के CM विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दाखिल तलाक की अर्जी वापस ले ली है। शुक्रवार को इस केस के सुनवाई थी, इसमें वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई। उन्होंने जज सुजाता को अर्जी वापस लेने की जानकारी दी।जज ने करीब 15 मिनट तक उनसे पूछताछ की और फिर अर्जी स्वीकार करते हुए तलाक का केस खत्म कर दिया। संगीता ने इसी साल फरवरी 2026 में तलाक की अर्जी दायर की थी।संगीता ने विजय पर कथिततौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था और वो उनसे तलाक लेना चाहती थीं।संगीता ने दावा किया था कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर है। जिससे उन्हें भावनात्मक क्षति पहुंची है। तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय थलापति ने राजनीति में डेब्यू किया। उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। अभिनेता से राजनेता बन चुके विजय अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी संगीता नहीं आई थीं।
बता दें कि विजय थलापति और संगीता सोरनलिंगम की शादी साल 1999 में हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं-एक बेटा और एक बेटी।बता दें कि विजय और संगीता की लव मैरिज हुई थी। और इनकी लव स्टोरी काफी दिलचल्प है। संगीता सोरनलिंगम का परिवार श्रीलंकाई मूल का है। मगर वे यूनाइटेड किंगडम में बड़ी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता यूके में बेस्ड एक तमिल बिजनेसमैन हैं। इसके साथ ही श्रीलंका से उनका परिवारिक नाता है। ब्रिटेन की रहने वाली संगीता एक्टर विजय थलापति की जबरा फैन थीं।साल1990 में विजय की फिल्म ‘पूवे उन्नाकागा’ रिलीज हुई तो संगीता ने भारत लौटने का फैसला किया। इसके बाद वे सीधे विजय से मिलने की कोशिश करने लगीं। जब विजय ने उनके प्रयास देखे तो उन्होंने संगीता को अपने घर डिनर के लिए बुला लिया। वहीं उन्होंने संगीता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इसके बाद संगीता की जिंदगी ही बदल गई। वे फैन की तरह जिस शख्स से एक बार मिलना चाहती थीं। उसी ने उन्हें सारी जिंदगी साथ रहने का प्रस्ताव दे दिया।
हालांकि, दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें आईं।फरवरी 2026 में संगीता ने विजय से तलाक की याचिका चेंगलपट्टू जिला अदालत में दायर की थी। इसे बाद में फैमिली कोर्ट में स्थानांतरित किया गया। तलाक का मामला चल रहा था। मगर, अब कथित तौर पर संगीता ने याचिका वापस ले ली है। इसके बाद मामला खत्म हो गया है।इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की ओर से भी राहत की सांस ली गई है।चुनाव प्रचार के दौरान यह तलाक का मामला काफी चर्चा में रहा था।
