IND vs ENG 1st ODI:इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 रनों का लक्ष्य,रूट ने डॉसन के साथ 121 रन की पार्टनरशिप…
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम 258 रनों पर सिमट गई है। भारत को मुकाबला जीतने के लिए 259 रनों का लक्ष्य मिला है।भारत के लिए अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को दो-दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की थी। बेन डकेट और जैकब बैथेल ने पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की जिसे गुरनूर बरार ने तोड़ा। पहला झटका लगने के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने 80 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए।हालांकि, एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लिश टीम 200 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन जो रूट नाबाद 76 और लियाम डॉसन 68 ने इंग्लैंड के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड ने 22वें ओवर में सिर्फ 107 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डॉसन और रूट ने सातवें विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर इतिहास रच दिया।
प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड :बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।
